Last Update: 12-11-2025 12:02:09
ट्रैवल न्यूज़ > Himachal Pradesh > Short Trip Destination Chamba Situated In The Beautiful Valleys Of Himachal Pradesh Know About The Best Places To Visit Here

शॉर्ट ट्रिप डेस्टिनेशन: हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत वादियों में बसी चंबा जानिए यहाँ के घूमने वाली बेहतरीन जगहों के बारे में

हिमाचल प्रदेश अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। गर्मी हो या सर्दी, पूरे साल यह जगह पर्यटकों से भरी रहती है और दिल्ली के आसपास रहने वालों का तो यह फेवरेट ठिकाना है। दो दिन की छुट्टी हो या लॉन्ग वीकेंड, हिमाचल प्रदेश एन्जॉयमेंट के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है।

शॉर्ट ट्रिप डेस्टिनेशन: हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत वादियों में बसी चंबा जानिए यहाँ के घूमने वाली बेहतरीन जगहों के बारे में image..

हिमाचल प्रदेश आने वाली ज्यादातर जनता मनाली, कसौल जैसी जगहों को छुट्टियां बिताने के लिए चुनती हैं, जिस वजह से यहां बहुत भीड़ हो जाती है। कई बार रहने के लिए होटल्स भी नहीं मिलते। अगर आप अपनी छुट्टियों की जगहें वाकई एन्जॉय करना चाहते हैं, तो ऐसी जगह का प्लान करें, जहां ऐसी दिक्कतों का सामना न करना पड़े। हिमाचल प्रदेश का चंबा इस लिहाज से एकदम बेस्ट ऑप्शन है।

चंबा
चंबा, हिमाचल प्रदेश का एक छोटा सा शहर है। यह दिल्ली से करीब 578.4 किमी दूर है। समुद्र तल से 1,006 मीटर की ऊंचाई पर स्थित चंबा रावी नदी के तट पर साल नदी के संगम पर बसा हुआ है। जो इस शहर की खूबसूरती में चार चांद लगाता है।

चंबा घूमने की जगहें

खज्जियार झील
खज्जियार झील वैसे तो छोटी सी है, लेकिन आसपास फैली हरियाली इस झील की खूबसूरती को दोगुना कर देती है। झील के पास ही खज्जी नाग मंदिर स्थित है। इसी के चलते इसका नाम खज्जियार झील पड़ा। खज्जियार को भारत का 'मिनी स्विट्जरलैंड' भी कहा जाता है।

चौगान 
यह चंबा का मुख्य मैदान है, जहाँ कई मेले और उत्सव आयोजित किए जाते हैं। यहाँ की हरियाली और खुला क्षेत्र काफी आकर्षक है।

सच पास
अगर आप एडवेंचर पसंद हैं, तो आपको सच पास जाने का मौका बिल्कुल भी मिस नहीं करना चाहिए। सच पास के पहाड़ों पर बाइकिंग करना फुल टू एडवेंचर है। इस एडवेंचर को फील करने के लिए आप रेंट पर बाइक ले सकते हैं। पहाड़ों पर बाइकिंग का अलग ही मजा है।

भरमौर
यह स्थान प्राचीन मंदिरों और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ का सुरम्य वातावरण पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है।

मानिमहेश झील
यह झील चंबा के धार्मिक स्थलों में से एक है, जहाँ हर साल भक्तों की भीड़ उमड़ती है। यहाँ की शांत जलराशि और आसपास की पर्वत श्रेणियाँ मन को शांति प्रदान करती हैं।

लक्ष्मी नारायण मंदिर
चंबा में लक्ष्मी नारायण मंदिर के दर्शन जरूर करें। यह मंदिर 10वीं शताब्दी में बनाया गया था। मंदिर में भगवान शिव और भगवान विष्णु का दर्शन कर सकते हैं। माना जाता है कि इस मंदिर को बनाने में विंध्याचल पहाड़ों से लाए गए संगमरमर का इस्तेमाल हुआ है।

चंबा घूमने का बेस्ट सीजन
चंबा यात्रा के लिए मार्च से जून तक का महीना सबसे अच्छा समय होता है। सर्दियों में यहां बहुत ठंड पड़ती है। कई बार स्नोफॉल भी देखने को मिल जाता है।

चंबा कैसे पहुंचे?
चंबा जाने के लिए नई दिल्ली के कश्मीरी गेट से बसें चलती हैं, जिससे 11 से 12 घंटे का समय लगता है। पठानकोट, चंबा का नजदीकी रेलवे स्टेशन है। यहां से गाड़ियां मिलती हैं जिससे आप चंबा पहुंच सकते हैं।

हिमाचल प्रदेश पर्यटन में चंबा के दर्शनीय स्थल अपनी अद्वितीय सुंदरता और शांति के लिए प्रसिद्ध हैं। यह शॉर्ट ट्रिप डेस्टिनेशन के रूप में एक बेहतरीन विकल्प है।

यात्रा चंबा घूमने की जगहें शॉर्ट ट्रिप डेस्टिनेशन हिमाचल प्रदेश चंबा यात्रा पर्यटन स्थल छुट्टियों की जगहें प्राकृतिक सुंदरता हिमाचल प्रदेश पर्यटन चंबा के दर्शनीय स्थल

लेटेस्ट टूर एंड ट्रैवल न्यूज़

ताजा और नवीनतम यात्रा समाचार प्राप्त करें। हमारे गाइड में लेटेस्ट टूर एंड ट्रैवल न्यूज़, नवीनतम यात्रा समाचार, ट्रैवल अपडेट्स और पर्यटन समाचार की जानकारी शामिल है। यात्रा उद्योग में नवीनतम घटनाओं और रुझानों पर अद्यतित रहने के लिए हमारे विशेषज्ञों के साथ जुड़ें। चाहे आप यात्रा सुरक्षा के बारे में जानना चाहते हों या सबसे अच्छे यात्रा सौदों की खोज कर रहे हों, यहाँ आपको हर जानकारी मिलेगी। हमारे नियमित अपडेट्स और समाचारों के साथ, आप यात्रा की दुनिया में होने वाले सभी महत्वपूर्ण घटनाक्रमों से अवगत रह सकते हैं। जानें कौन से स्थान आपके लिए उपयुक्त हैं और कहाँ आपको सबसे अच्छा अनुभव मिल सकता है। लेटेस्ट टूर एंड ट्रैवल न्यूज़ के साथ, आप कभी भी किसी भी महत्वपूर्ण समाचार या अपडेट से नहीं चूकेंगे।

दिल्ली में घूमने की बेहतरीन जगहें: ऐतिहासिक स्मारक, आधुनिक बाजार, धार्मिक स्थल और सांस्कृतिक केंद्र जो भारत की राजधानी को खास बनाते हैं।

दिल्ली के प्रसिद्ध मंदिर: ऐतिहासिक और आधुनिक मंदिरों का संगम, जहाँ आध्यात्मिकता, भक्ति और भारतीय संस्कृति का अनूठा अनुभव मिलता है।

उज्जैन के प्रसिद्ध मंदिर: धार्मिक आस्था, ऐतिहासिक महत्व और अद्भुत वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध पवित्र स्थल जो श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करते हैं।

कुशीनगर के प्रसिद्ध मंदिर: बौद्ध धर्म और हिन्दू धर्म से जुड़े महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल जो इस क्षेत्र को ऐतिहासिक तीर्थस्थल बनाते हैं।

गया के प्रसिद्ध मंदिर: धार्मिक आस्था, मोक्ष स्थली और ऐतिहासिक महत्व के मंदिर जो हिंदू और बौद्ध धर्म के श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण हैं।

उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध मंदिर: ऐतिहासिक और धार्मिक धरोहरों से भरपूर मंदिर, जहाँ भक्तगण आध्यात्मिकता और भक्ति का अनुभव कर सकते हैं।

भारत के प्रसिद्ध हिल स्टेशन: हिमालयी सौंदर्य, हरी-भरी वादियाँ, ठंडी जलवायु और शांत वातावरण जो प्रकृति प्रेमियों और एडवेंचर के शौकीनों को आकर्षित करता है।

बेहतर रोमांटिक जगहें: अपने जीवन के खास पल अपने पार्टनर के साथ बिताने के लिए सबसे बेहतरीन स्थान

धर्मशाला में घूमने की सबसे अच्छी जगहें: बौद्ध मठ, हिल स्टेशन, क्रिकेट स्टेडियम और प्राकृतिक सौंदर्य स्थलों की पूरी जानकारी

अल्लेप्पी: केरल का सबसे खूबसूरत बैकवॉटर्स डेस्टिनेशन, हाउसबोट क्रूज़, समुद्र तट और रोमांटिक स्थल

केरल की कला और संस्कृति: पारंपरिक नृत्य, संगीत, लोककथाएँ, मंदिर उत्सव और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत जो इसे भारत की सांस्कृतिक राजधानी बनाते हैं।

हस्तिनापुर: महाभारत काल का ऐतिहासिक नगर, प्राचीन मंदिर, धार्मिक स्थल और राष्ट्रीय उद्यान जो इसे एक प्रमुख पर्यटन स्थल बनाते हैं।